प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ 5 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में एक साथ करेंगे.





केंद्र सरकार ने गरीब कामगारों के लिए एक घोषणा की है जिसका नाम प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना है इस योजना के अंतर्गत देश के असंगठित कामगारों के लिए पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के अंतर्गत राज्य के 92 फीसदी श्रमिकों जो असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं, को जोड़ा जाएगा. इस योजना का पूर्ण लाभ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. इस योजना से लगभग 10 करोड़ लोगो को लाभ होगा
असंगठित कामगारों के लिए यह एक महत्वाकांक्षी पेंशन योजना है. इस योजना का लाभ वो लोग ले सकते है जिनकी आय 15000 से अधिक ना हो और उम्र 18 से 40 वर्ष तक है उसे मिल सकेगा.
इस योजना से जो लाभार्थी जुड़ते है तो जिनकी उम्र 18 वर्ष हो उनको 55 रुपए और जिनकी उम्र 29 वर्ष हो उनको 100 रु. प्रति महीने देने होंगे  
लाभार्थी को इसका लाभ नियमित अंशदान करने पर और 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के मासिक पेंशन कर्मकारों को मिलेगा.
पेंशन प्राप्त करने के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रित परिवार पत्नी/पति को पेंशन का 50 फीसदी राशि प्रतिमाह मिल सकेगी.
इस योजना से जुड़ने के लिए बैंक पास बुक, आय प्रमाण पत्र , और अन्य पहचान पत्र सम्बंधित दस्तावेज होने जरूरी है

Comments

Popular posts from this blog

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला, लगभग 28 लोगो के जख्मी होने की आशंका

पाकिस्तान के हालत नाजुक, F-16 विमान को लेकर अमरीका के सवालों से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी

The figure of this TV actress is very hot and beautiful, see pictures