जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला, लगभग 28 लोगो के जख्मी होने की आशंका





आज गुरुवार को जम्मू के बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला| जानकारी के अनुसार यह धमाका पंजाब रोडवेज बस स्टॉप के पास हुआ है।जब यह हमला हुआ था तब 7 से 8 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही थी आईजीपी जम्मू एमके सिन्हा ने बताया कि अब लगभग 28 लोग के घायल होने खबर आ रही है| जिनमे 4 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है| घायलों को अस्पताल में भारती करवाया गया है| रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भांमरे ने कहा कि स्थानीय एजेंसियां इस घटना की जांच कर रही हैं. सुरक्षा एजेंसियों को सभी आवश्यक कदम उठाने की पूरी छूट दी गई है|
फिलहाल पुलिस और सुरक्षाबलों ने बस अड्डे को घेर लिया है लिहाजा सुरक्षा एजेंसियां इस पर नजर बनाए हुए है|
इसके तुरंत बाद ही आईजीपी जम्मू ने इस धमाके के विषय में जानकारी दी है. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में लगी|



Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी ने शेयर की अपनी माँ श्रीदेवी की पहली बरसी पर कुछ खास तस्वीर

घनश्याम तिवाड़ी को पार्टी से जोड़ने को लेकर शीघ्र भाजपा मुख्यालय से आ सकता है पैगाम

शिल्पा शेट्टी ने रणवीर-आलिया की गली बॉय को देखकर कुछ ऐसे दी अपनी प्रतिक्रिया