Posts

Showing posts with the label राजनीति

काँग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने से साफ इंकार करने पर भड़के अरविंद केजरीवाल

Image
लोक सभा चुनावो के लिए काँग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने को साफ इंकार कर दिया है | जिसके कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी भड़के हुये है इसके चलते उन्होने काँग्रेस पर हमला बोला है |   केजरीवाल ने कांग्रेस पर भड़कते हुए आरोप लगाया कि ऐसी अफवाहें हैं कि कांग्रेस का बीजेपी के साथ मिलकर गुप्त गठबंधन है। दिल्ली , बीजेपी और कांग्रेस के गठबंधन से लड़ने के लिए तैयार है। पढे-:  लगता है मारे हुये आतंकियों की आत्मा काँग्रेस के नेताओं के अंदर घुस गयी है- मुख्तार अब्बास नकवी बता दें कि आम आदमी पार्टी के काफी जोर लगाने के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने गठबंधन की संभावना से साफ इनकार कर दिया था।   वहीं आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय द्वारा कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भी एसपी-बीएसपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर बीजेपी की मदद कर रही है। आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने चैलेंज किया है की बीजेपी सरकार बिना जवानों की आड़ के चुनाव लड़के दिखाओ , पता लग जाएगा देश चाहता है कि लोकतंत्र बचे , लोकतंत्र बचाने...

लगता है मारे हुये आतंकियों की आत्मा काँग्रेस के नेताओं के अंदर घुस गयी है- मुख्तार अब्बास नकवी

Image
अभी कुछ समय पहले हुआ पुलवामा हमला के बाद जो जो एयर स्ट्राइक हुई है मामला अब गरमाता जा रहा है | इस मामले को लेकर बीजेपी ओर काँग्रेस नेताओ के बीच शब्दो का पलटवार शुरू हो गया है | अभी कुछ समय पहले भी एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री     दिग्विजय सिंह   ने ट्वीट किया था और केंद्र सरकार को आड़े हाथो लिया | इस पर बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी पलटवार किया है | उन्होने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुये जवाब दिया है की एयर स्ट्राइक एक सच्चाई है और इस स्ट्राइक से काफी बड़ी संख्या मे आतंकवादी ढेर हुए हैं | आगे उन्होने बताया की कांग्रेस के नेता जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं लगता है उन आतंकियों की आत्माएं भटक रही हैं और भटकते-भटकते कांग्रेस के नेताओं में घुस गयी है | एयर स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के बयान पर भी नकवी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिर्फ सिंह ही नहीं , बल्कि कई अन्य बड़े कांग्रेसी नेता भी इस तरह के बयान दे रहे हैं. राहुल गांधी खुद इन नेताओं में शामिल हैं.   केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास...

कल पीएम मोदी एक करोड़ बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे सबसे बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंस

Image
पीएम नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग करेंगे| जिसमे बताया जा रहा है लगभग एक करोड़ से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं,वालंटियरों एवं अन्य विशिष्ट नागरिक शामिल होंगे| यह संवाद एक चर्चा के रूप में पार्टी के सभी 14,000 मंडलों, 896 जिलों एवं महानगरों पर आयोजित किया जा रहा है| बीजेपी नेताओ  का दावा है कि यह दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंस होगी पढ़े -:  300 आतंकी 1000 किलो बम से 12 मिराजों के साथ ढेर करने में 21 मिनट लगे जिन क्षेत्रों में  शक्ति केंद्र 20 किलो मीटर से अधिक दूरी पर  है, वहां पर यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र पर करने का प्रावधान किया गया है| सभी बीजेपी के  प्रदेशों में मुख्यमंत्री व कैबिनेट के मंत्री गण इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे| इसके अलावा, पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी इस कार्यक्रमों पर उपस्थित रहेंगे

‘सौगंध है मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं झुकने दूंगा’ देश सुरक्षित हाथों में है चुरू मे बोलेमोदी

Image
देश से बढ़कर हमारे लिए कुछ नहीं है। देश की सेवा करने वालों को, देश के निर्माण में लगे हर व्यक्ति को आपका ये प्रधानसेवक नमन करता है। पीएम मोदी ने राजस्थान में मंगलवार को चुरू शहर मे चुनावी सभा को संबोधित किया पढ़े - : 300 आतंकी 1000 किलो बम से 12 मिराजों के साथ ढेर करने में 21 मिनट लगे मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि देश सुरक्षित हाथों में है। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा  कि देश से बढ़कर हमारे लिए कुछ नहीं है। देश की सेवा करने वालों को, देश के निर्माण में लगे हर व्यक्ति को आपका ये प्रधानसेवक नमन करता है। बता दें कि मोदी की चार दिन के भीतर राज्य में यह दूसरी सभा है पिछले सप्ताह शनिवार को उन्होंने टोंक में सभा की थी।नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार को राजस्थान में लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू किया। उन्होंने विजय संकल्प सभा के दौरान नया नारा दिया था कि 'मोदी है तो मुमकिन है'। 2014 मेंहुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राजस्थान की सभी 25...

भाजपा की दस लोकसभा सीटो पर शुरू हुई खिंचातानी

जयपुर  भाजपा पार्टी लोकसभा चुनाव मे विधानसभा चुनावी हार का बदला लेने की तैयारी में जुटी है भाजपा के भीतर कई लोकसभा सीटों पर नेताओं के बीच खींचतान बनी हुई है इसके लिए पार्टी जहां सियासी जमीन से लेकर संगठन को मजबूत करने की कवायद कर रही है, वहीं राज्य की 10लोकसभा सीटों पर पार्टी के भीतर ही लट्ठम-लट्ठा के हालात बने हुए हैं इनमें से कई सीटो पर विवाद तो सामने भी आ चुके हैं जिसके बाद चुनावी तैयारी में जुटे प्रदेश के नेताओं से लेकर दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व की भी चिंता बढ़ गई है.

कश्मीर के लिए कश्मीरियों से नहीं हमारी लड़ाई , टोंक में PM- मोदी रैली को संबोधित करते हुये कहा

राजस्थान मे दिसंबर 2019 में हुए चुनावों में बीजेपी 8 विधानसभा सीटों में से केवल 1 ही सीट जीत पायी थी जिसे पायलट का गढ़ कहा जाता है PM-मोदी ने वही से अपनी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव का आगाज किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछली बार की तरह राजस्थान मे 25 सीटों की जीत को दुबारा दोहराना चाहते हैं।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी जनसभाएं करनी शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र से विजय संकल्प रैली कर बीजेपी के लिए राज्य में लोकसभा चुनाव का श्रीगणेश किया और  पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमरनाथ में लोगों को गोलियां लगी तब कश्मीर के नौजवान उनके लिए खड़े हुए उन्हें अपना खून दिया जिस तरह से देश के अन्य हिस्सों से लोग शहीद होते हैं ऐसे ही कश्मीर के लोग भी आतंकवाद से लड़ते हुए शहीद होते हैं| चंद लोग अगर ऐसा करते हैं तो वो भारत तेरे टुकड़े का नारा लगाने वालों को आशिर्वाद देने वालों को मजबूत करते हैं| प्रधानमंत्री ...

पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 24 फरवरी को करेगें

पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 24 फरवरी को होगा लोकसभा चुनाव से पहले होने जा रहे इस कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने के लिए संगठन स्तर पर खास तैयारियां की गई हैं यह कार्यक्रम 53वां और मौजूदा कार्यकाल का अन्तिम प्रसारण होने जा रहा है अन्तिम इसलिए क्योंकि कुछ दिनों बाद  लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लग जाएगी प्रदेश भाजपा ने इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की है। प्रदेश में लगभग सभी लोगों तक इस कार्यक्रम को पहुचाने के लिए 51 हजार 7 सौ बूथों पर सुनाये जाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं  11 लोकसभा क्षेत्रों में बड़ा कार्यक्रम होगाए जिसमें लगभग दस हजार लोग मन की बात सुन सकें

घनश्याम तिवाड़ी को पार्टी से जोड़ने को लेकर शीघ्र भाजपा मुख्यालय से आ सकता है पैगाम

जयपुर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा राजनीतिक गोटियों से अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है इन सब के बीच माना जा रहा है कि शीघ्र दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी के लिए भी पैगाम आ सकता है विधानसभा चुनाव में हुई हार का बदला लेने के लिए लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा पार्टी राजनीतिक गोटियों को बिठाने में जुट गई है भाजपा पार्टी हर एक सीट को लेकर बनाई जा रही रणनीतियों के मध्य दूर हो चुके नेताओं की घर वापसी को लेकर भी तैयार है। जिसके बाद अब माना जा रहा है कि पार्टी के दिग्गज नेता रहे घनश्याम तिवाड़ी को फिर से पार्टी में जोड़ने को लेकर भी शीघ्र भाजपा मुख्यालय से पैगाम आ सकता है

साउथ के मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत का फैंसला लोकसभा चुनाव से रहंगे दूर

साउथ के मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत राजनीतिक में कूद चुके थे लेकिन अब खबर मिल रही है की उन्होंने अहम राजनीतिक ऐलान किया है की है उनकी पार्टी आने वाले  चुनाव में भाग नहीं लेगी साथ ही अन्य से अपील भी की है उनकी फोटो और उनके पार्टी के निशान को किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल न किया जाए। 68 वर्षीय सुपरस्टार रजनीकांत ने भले ही लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया हो लेकिन उन्होंने पत्र में कहा है कि उनका लक्ष्य तमिलनाडु विधानसभा चुनाव होगा। सुपरस्टार रजनीकांत का मकसद था की तमिलनाडु में जो समस्या चल रही है उनका स्थायी समाधान हो|  31 दिसंबर, 2017 को रजनीकांत ने राजनीति में आने की अपनी इच्छा प्रकट की थी|