गुर्जर समाज में 6 मकानों में आग लगने से 3 मवेशियों की मौत


बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी है जिसमे 3 मवेशियों कि तो मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि कुछ घायल हो गए है।





हिमाचल प्रदेश में उपमंडल इंदौरा के समीपवर्ती गांव मंड मजवाह में गुर्जर समुदाय के 6 लोगों के मकानों में अचानक आग लगने से घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया और आग में 3 मवेशियों की मौत हो गई है जबकि कुछ अन्य मवेशी घायल हो गए हैं।  घटना देर रात की है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी है। सूचना मिलते ही इंदौरा की विधायक रीता धीमान और एसडीएम गौरव महाजन सहित नायब तहसीलदार सुशील कुमार भी मौके पर पहुँच गए और पीडित परिवारों को विधायक ने तुरंत ही दस-दस हजार रुपए दिए और कहा की पीड़ितों को जल्दी ही सरकार से राहत दे दी जाएगी। जो मवेशी घायल हुये हैं उनका इलाज चल रहा है।





इस घटना में 2 बकरियां और एक
बछड़ी जलकर मर गईं हैं जबकि अन्य कुछ मवेशी आग में बुरी तरह झुलस गए हैं. पशु
चिकित्सा विभाग की टीम बुलाकर उनका इलाज जारी है। इसके अतिरिक्त प्रशासन ने
आकस्मिक राहत देते हुए प्रति परिवार 5-5 हजार रुपए की राहत राशि और राशन मुहैया करवा
दिया गया है। साथ ही उनके रहने के लिए टेंट की व्यवस्था के लिए तिरपालें भी दी गई हैं.


Comments

Popular posts from this blog

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला, लगभग 28 लोगो के जख्मी होने की आशंका

पाकिस्तान के हालत नाजुक, F-16 विमान को लेकर अमरीका के सवालों से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी

The figure of this TV actress is very hot and beautiful, see pictures