ICC ने ठुकराया bcci का पाक से संबंध खत्म करने का आग्रह



BCCI ने ICC को पत्र लिख कर आग्रह किया की जो देश आतंकवादियों कों पनाह देते है उन देशों से तोड़ा जाए। लेकिन ICC ने साफ कर दिया है की इस प्रकार के मामले में ICC की कोइ भूमिका नही है पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत के बाद बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र लिखकर वैश्विक संस्था और उसके सदस्य देशों से आतंकियों को शरण देने वाले देशों से संबंध तोड़ने की अपील की थी। आईसीसी चेयरमैन ने स्पष्ट कर दिया कि किसी देश को बहिष्कृत करने का फैसला सरकार के स्तर पर किया जाना चाहिए और आईसीसी का ऐसा कोई नियम नहीं है. 
बीसीसीआई को इन नियमो के बारे ने पहले ही जनकारी थी, लेकिन इसके बावजूद उसने कोशिश करके देखी। 
बीसीसीआई के पत्र में पाकिस्तान का संदर्भ नहीं था जिस पर भारत ने आतंकियों को शरण देने का आरोप लगाया है. यह मुद्दा शनिवार को चेयरमैन शशांक मनोहर की अध्यक्षता में हुई आईसीसी की बोर्ड बैठक में उठाया गया। 

भारतीय क्रिकेट टीम का आने वाले विश्व कप के दौरान 16 जून कों पकिस्तान से पहला मैच है। पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े राजनयिक तनाव के कारण इस मैच के बहिष्कार की मांग की जा रही है. भारत क्रिकेट के कुछ बड़े नामों ने यह मांग की है जिसमें हरभजन सिंह और सौरव गांगुली भी शामिल हैं.

Comments

Popular posts from this blog

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला, लगभग 28 लोगो के जख्मी होने की आशंका

पाकिस्तान के हालत नाजुक, F-16 विमान को लेकर अमरीका के सवालों से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी

The figure of this TV actress is very hot and beautiful, see pictures