द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के चलते समझौता एक्सप्रेस की सेवा पाकिस्तानी ने की बहाल




दिल्ली/लाहौर: लाहौर और दिल्ली के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस की सेवा को सोमवार को पाकिस्तानी अधिकारियों ने बहाल कर दिया|  द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के चलते समझौता एक्सप्रेस की सेवा कुछ दिनों से निलंबित थी.
यह ट्रेन लाहौर से सोमवार और गुरुवार को चलती है. रेडियो पाकिस्तानकी खबर के मुताबिक करीब 150 यात्रियों के साथ समझौता एक्सप्रेस लाहौर से भारत के लिए रवाना हुई |
दोनों देशों के बीच 1971 के युद्ध को सुलझाने वाले शिमला समझौता के तहत 22 जुलाई 1976 को यह ट्रेन सेवा शुरू की गई थी. भारत में यह ट्रेन दिल्ली से अटारी और पाकिस्तान में वाघा से लाहौर तक का सफर तय करती है|
नयी दिल्ली में रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को घोषणा की थी कि दोनों देश अपनी ओर से सेवा बहाल करने को राजी हो गए हैं.  भारत ने 28 फरवरी को यह सेवा निलंबित कर दी थी. 

दिल्ली से ट्रेन हर बुधवार और रविवार को रवाना होती है. पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद द्विपक्षीय संबंधों में उत्पन्न तनाव के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने भी 28 फरवरी से ट्रेन सेवा निलंबित कर दी थी. हमले के बाद इस ट्रेन से आने जाने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट आई थी, जो 70 प्रतिशत से गिरकर 40 प्रतिशत पर पहुंच गई थी.


Comments

Popular posts from this blog

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला, लगभग 28 लोगो के जख्मी होने की आशंका

पाकिस्तान के हालत नाजुक, F-16 विमान को लेकर अमरीका के सवालों से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी

The figure of this TV actress is very hot and beautiful, see pictures