भारत ने लिया बदला 12 विमानों ने गिराया 1000 किलो बारूद, जैश ए मोहम्मद के आतंकीकैंपों को किया तबाह




जम्मू-कश्मीर के
पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने करारा जवाब दिया है| भारत ने एलओसी के पार जाकर आतंकी कैंप पर हमला
बोला और उनके कई आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त कर दिया| सूत्रों की मानें
तो भारतीय वायुसेना का यह हमला पूरी तरह से सफल है और आतंकी कैंप पूरी तरह से तबाह
हो गए हैं| दरअसल, सोमवार की देर रात
भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तान सीमा में स्थित आतंकी संगठन
जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर हमला बोला और कई कैंपों को ध्वस्त कर दिया| हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं है|

बताया जा रहा है  कि सुबह 3 बजे के करीब भारतीय वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने पीओके के पार जाकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमला बोला| बताया जा रहा है कि यह हमला पूरी तरह से सफल हुआ है| 12 मिराज विमानों ने करीब 1000 किलो बम गिराए| आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जल्द ही इस ऑपरेशन की जानकारी एयरफोर्स देगा|  लेकिन इस बार पहली बार वायुसेना ने एलओसी पार कर
आतंकियों के कैंप को तबाह किया है|




सूत्रों की मानें तो
भारतीय वायुसेना ने करीब 21 मिनट तक हमले को अंजाम दिया| भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद में 3.48 से 3.55 बजे, चकोटी में 3.58 से 4.04 बजे तक और बालाकोट में 3.45 से 3.53 बजे तक हमले को अंजाम दिया|




सूत्रों का कहना है
कि पाकिस्तान के एफ16 विमान ने भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 को जवाबी कार्रवाई देने की कोशिश की लेकिन भारतीय फॉर्मेशन के आकार के
कारण वह ऐसा नहीं कर पाए। इस अभियान को वेस्टर्न एयर कमांड ने अंजाम दिया।
वायुसेना के मिराज ने जिस लक्ष्य को नष्ट किया उनमें से एक पाकिस्तान के खैबर
पख्तूनख्वा का क्षेत्र भी शामिल है।




भारतीय वायुसेना की
ओर से स्ट्राइक की खबर इस लिए भी तय मानी जा रही है क्योंकि पाकिस्तान ने भी इस
बात को स्वीकारा है कि भारतीय वायुसेना का विमान पाकिस्तान में घुसा और पेलोड
छोड़ा| मंगलवार की सुबह पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना पर नियंत्रण रेखा का
उल्लंघन करने का आरोप लगाया| पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए दावा किया
है कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी को पार किया है| बता दें कि पुलवामा
आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे, जिस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है|




भारतीय वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक, "26 फरवरी को 03:30 बजे (25 फरवरी की रात) भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा के पार एक बड़े आतंकवादी कैम्प पर हमला बोला और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया|' भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने कहा कि IAF विमान ने एलओसी पार आतंकवादियों के कैंप पर करीब 1000 किलोग्राम के बम गिराए|




वायुसेना ने इस
अभियान के लिए लेजर गाइडेड बम का इस्तेमाल किया। जिन एयरबोर्न अर्ली वार्निंग
विमानो का इस्तेमाल इस अभियान में किया गया उन्हें हमने इजरायल से खरीदा है। पिछले
तीन दिनों से हिंडन एयरबेस पर इस तरह के विमानों को अलर्ट पर रखा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला, लगभग 28 लोगो के जख्मी होने की आशंका

पाकिस्तान के हालत नाजुक, F-16 विमान को लेकर अमरीका के सवालों से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी

The figure of this TV actress is very hot and beautiful, see pictures