असम में जहरीली शराब ने ले ली 102 लोगो की जान, अवैध अड्डो पर मारा छापा


खुमतई से बीजेपी विधायक मृणाल सैकिया ने बताया कि 100 से अधिक लोगों ने शराब पी थी. उनका यह मानना है कि ये सारी शराब एक ही दुकानदार से ली गई है





असम में जहरीली शराब से मरने
वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन ने शराब अड्डो पर कार्रवाईकरते हुये
हजारों लीटर शराब को नष्ट कर चुकी है। प्रदेश सरकार की जानकारी के अनुसार शराब से मरने
वालों की संख्या 102 खो गयी है। स्वास्थ्य मंत्री हिमांता बिस्वा सरमा ने शनिवार को गोलाघाट
सिविल अस्पताल का दौरा किया. जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती जहरीली शराब के शिकार 221 लोगों में से 35 लोगों की मौत हो गई, वहीं गोलाघाट में भर्ती 93 लोगों में से 59 लोगों की मौत हुई है. मृतकों की
कुल संख्या 102 पहुंच गई
है. जब गोलाघाट के सालमोरा चाय बागान और जोरहाट जिला के तीताबोर उपमंडल के दो
सुदूर गांवों में शराब पीने से लोगों की हालत बिगड़ गई और वह मौत के मुंह में चले
गए. स्थानीय लोगों के अनुसार, चाय के बागान में गुरुवार रात कई लोगों ने एक ही दुकानदार से
शराब खरीदकर पी थी. उनमें से कई तो तुरंत बीमार हो गए और कई लोगों को तो अस्पताल
तक नहीं पहुंचाया जा सका





खुमतई से बीजेपी विधायक मृणाल
सैकिया ने बताया कि 100 से अधिक
लोगों ने शराब पी थी। विधायक ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले की जांच करने
और जल्दी ही रिएक्शन लेने का अनुरोध किया है. वहीं, कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी
ने आबकारी मंत्री परिमल शुक्लवैद्य के इस्तीफे की मांग करते हुए मुख्यमंत्री
सर्वानंद सोनोवाल से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की अपील की है। और
बताया जा रहा है कि मरने वालो की संख्या बढ़ भी सकती है।


Comments

Popular posts from this blog

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला, लगभग 28 लोगो के जख्मी होने की आशंका

पाकिस्तान के हालत नाजुक, F-16 विमान को लेकर अमरीका के सवालों से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी

The figure of this TV actress is very hot and beautiful, see pictures